।


उझानी-बदांयू 10 अगस्त।
धर्म नगरी उझानी में रविवार को राष्ट्रीय विकास एकता प्रदर्शनी-सावन मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का रिविन काटकर पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विमल कृष्ण अग्रवाल, श्री धर्मार्थ कामधेनू गौशाला के अध्यक्ष रतन जिंदल एवं श्री धर्मार्थ कामधेनू धर्मशाला के प्रबंधक सर्वेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल, मेले के पूर्व प्रभारी ललित कुमार वार्ष्णेय इन्ना बाबू और राष्ट्रीय विकास एकता प्रदर्शनी-सावन मेला स्वामी अशोक ने आए हुए अतिथियों का माला-पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया।
शुभारंभ के साथ ही मेला परिसर में बच्चों के झूले, खान-पान और प्रदर्शनी स्टाल सज गए। पहले ही दिन भारी संख्या में श्रद्धालु और परिवारों के साथ लोग मेले में पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि यह मेला आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, व्यापारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

