।
उझानी-बदांयू 10 अगस्त।
नगर के डॉ. नईमउद्दीन के आवास पर रविवार को समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता,मित्रपाल सिंह यादव उर्फ़ भल्ले यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव और नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने डॉ. नईमउद्दीन को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव बनाए जाने पर फूलों की माला पहनाकर मुबारकबाद दी। नेताओं ने कहा कि डॉ. नईमउद्दीन के अनुभव और मेहनत से पार्टी को जिले में नई मजबूती मिलेगी।
डॉ. नईमउद्दीन ने भी सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों पर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर बब्लू सैफी, सुमित गुप्ता, इलियास सैफी, संजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
समारोह के अंत में मिठाई वितरित की गई और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की सभी ने शपथ ली।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

