12:02 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

धान की सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डसा, हालत में सुधार

धान की सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डसा, हालत में सुधार
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जहानाबाद में शनिवार सुबह धान की फसल की सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद किसान की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाकर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद किसान की हालत में सुधार बताया गया है।
गांव जहानाबाद निवासी उमेश भारद्वाज पुत्र माई दयाल शनिवार सुबह अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई करने गए थे। बताया गया कि सिंचाई करते समय वह खेत में झाड़ियों की ओर पहुंचे, तभी वहां छिपे काले सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी बिल्सी लेकर आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाई और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया। कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन एक्सप्रेस