1:52 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

चंदन और पूजन सामग्री से सजा भोलेनाथ का मनोहारी स्वरूप

बिल्सी। सावन माह के पावन अवसर पर नगर के अटल चौक स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। चंदन, चित्रकूट पोस्ट और विभिन्न पूजन सामग्रियों से सुसज्जित बाबा भोलेनाथ का मनोहारी स्वरूप देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। श्रृंगार के उपरांत विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया गया तथा आरती और पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस