1:26 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

दो बाइकों की ज़ोरदार टक्कर में एक युवक का पैर कटा, चार घायल

बिल्सी। बिल्सी में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गईं। हादसे में दोनो बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों में एक युवक का पैर कट गया। दुर्घटना पिंडौल गांव के पास हुई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामृदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार,बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी संजीव पुत्र जगदीश और सिद्ध बरोलिया निवासी उदयवीर एक बाइक से नरैनी की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर मेवली निवासी पीतांबर और अगोल निवासी अनिल बिल्सी की ओर आ रहे थे। पिंडौल गांव के पास दोनों बाइकों के अनियंत्रित होने के बाद आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हों गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में एक युवक का पैर कट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस