12:00 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। हनुमान जी महाराज को चढ़ाया चोला, भजनों से गूंजा मंदिर

हनुमान जी महाराज को चढ़ाया चोला, भजनों से गूंजा मंदिर
बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम मंदिर में हनुमान जी महाराज का चोला चढ़ाने का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हनुमान जी महाराज को चोला चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। भक्तों ने हनुमान जी महाराज के भजनों का गुणगान किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे और समस्त जगत का कल्याण हो। इसी भावना के साथ मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार एवं गुधनी-खौंसारा स्थित श्री बालाजी बलदेव धाम मंदिर पर भी श्रध्दालुओं द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस