कादरचौक, बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के जैतपुर पुख्ता ग्राम गनियाई में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब पांच बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।परिजनों के अनुसार, बदमाश घर से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा 38 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें अमर सिंह, उनकी पत्नी तारावती, सिद्धार्थ और गायत्री समेत अन्य लोगों को चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। फायरिंग की सूचना से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

