8:27 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: चंदे के विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार, युवती को लगी थी गोली

बदायूं

बदायूं: चंदे के विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार, युवती को लगी थी गोली

केशव गुप्ता

बदायूं, 5 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने चंदे के विवाद में फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना दातागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेनी नगला से जगतपाल पुत्र परशुराम निवासी बेनी नगला को एक अवैध 315 बोर तमंचा और 315 बोर के एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि 4 अगस्त 2026 को चंदे के पैसे इकट्ठा करने को लेकर जगतपाल और नन्हेलाल का गांव के ही सुखपाल से विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में दोनों ने सुखपाल पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। इस दौरान सुखपाल तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी पुत्री के दाहिने हाथ में गोली लग गई।
घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना दातागंज में मु0अ0सं0 270/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी और उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद होने के बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25(1-B)(a) की भी बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस