बदायूं
कांवड़ चंदे के विवाद में चली गोली, 17 वर्षीय किशोरी घायल; गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
केशव गुप्ता
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बेनी नगला गांव में मंगलवार देर शाम कांवड़ यात्रा के लिए चंदा एकत्र करने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बीच चली गोली से 17 वर्षीय किशोरी रीना पुत्री सुखपाल घायल हो गई। गोली उसके हाथ में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, चंदा एकत्र करने के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही दातागंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को अस्पताल भिजवाया।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल दातागंज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घायल किशोरी का इलाज दातागंज सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
