5:17 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

सेवानिवृत्त सिंचाई पर्यवेक्षक हरिओम शाक्य को भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त सिंचाई पर्यवेक्षक हरिओम शाक्य को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मानित

बदायूं। उसावां विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबई भटपुरा निवासी एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त सिंचाई पर्यवेक्षक हरिओम शाक्य को उनके सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।

हरिओम शाक्य ने 13 फरवरी 1986 को सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते उन्हें पदोन्नति देकर सिंचाई पर्यवेक्षक बनाया गया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हरिओम शाक्य का सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगात्मक व्यवहार सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है।

समारोह के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस