सेवानिवृत्त होने पर सुरेश पटेल का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदांयू । नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक सुरेश पटेल के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में सोमवार को स्वर्गीय महेश चंद्र गुप्ता उर्फ मुखिया के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र लकी गुप्ता ने सुरेश पटेल को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
लोगों ने कहा कि सुरेश पटेल ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव निष्पक्षता से निर्वहन किया और उनके कार्यकाल पर कभी किसी प्रकार का कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुत्तूलाल गुप्ता, सुखपाल मौर्य, चंद्रभान गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप वर्मा, अनुज रस्तोगी, गुड्डू रस्तोगी, विवेक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सुमित गुप्ता सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
