कादरचौक पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को थाना कादरचौक में दर्ज मु.अ.सं. 133/26 के तहत धारा 70(1), 74, 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस में वांछित चल रहे नब्बू पुत्र बच्चन, निवासी ग्राम भमुईया, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
