8:22 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कादरचौक पुलिस की कार्रवाई

बदायूं

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कादरचौक पुलिस की कार्रवाई

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार थाना कादरचौक पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 133/2026, धारा 70(1), 74, 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त नब्बू पुत्र बच्चन, निवासी ग्राम भमुईया, थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ को बुधवार 29 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बदायूँ के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस