बदायूं
उसावां ब्लॉक में सीडीपीओ कार्यालय पर लटका ताला, फरियादी लौटे मायूस; वीडियो वायरल
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय शनिवार सुबह से बंद मिला। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका होने के कारण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे कई फरियादियों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान कार्यालय पर ताला लटका होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
फिलहाल कार्यालय बंद रहने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो और फरियादियों की शिकायतों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
