11:06 am Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

कुंवर गांव

कुंवरगांव बदांयू थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एक्सप्रेस-वे एंबुलेंस घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भैंसामई गांव के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे खड़े विनोद (22) पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम फकीराबाद, को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल घटपुरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही कुंवरगांव पुलिस और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की

विज्ञापन एक्सप्रेस