
कुंवरगांव बदांयू थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर ग्राम हसनपुर के सामने एक कंटेनर ने पीछे से डबल डेकर प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का परिचालक मुकीम (निवासी मुरादाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी वजीरगंज भेजा। दुर्घटना के बाद कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है और मामले की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
