दहगवां की विद्युत समस्या को लेकर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने मुख्य अभियंता से की भेंट, मिला शीघ्र समाधान का आश्वासन
जरीफनगर/दहगवां नगर पंचायत दहगवां में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता, बरेली राघवेंद्र जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मयंक गुप्ता ने मुख्य अभियंता को अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में लंबे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो-वोल्टेज, जर्जर विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफॉर्मरों की खराब स्थिति के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े इन सभी मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वस्त किया कि दहगवां की विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा जनता को जल्द राहत मिलेगी।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे दहगवां के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
