सहसवान में बदहाल सड़कें और गंदगी से जनता त्रस्त, नगर पालिका पर उपेक्षा के आरोप
सहसवान। नगर क्षेत्र में टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में फैली गंदगी और बजबजाती नालियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण आमजन को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका जन शिकायतों और नागरिक समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। जनहित से जुड़े कार्यों पर पर्याप्त ध्यान न दिए जाने के कारण नगर की मूलभूत सुविधाएं बदहाल होती जा रही हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि टूटी सड़कें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं, जबकि नालियों की नियमित सफाई न होने से दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
नगरवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द सड़क मरम्मत, नालियों की सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
