11:08 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

दहगवां के नसीरपुर टप्पा मलसई में बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में दहशत

सहसवान (बदायूं) नसीरपुर टप्पा मलसई, दहगवां* स्वास्थ्य केंद्र दहगवां क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में फैले रहस्यमय बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान होरीलाल के बेटे 20 वर्षीय मोरपाल और 18 वर्षीय ब्रजेश के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि दोनों को 4 दिन पहले तेज बुखार आया था। कमजोरी और उल्टी की शिकायत पर स्थानीय उपचार कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई और लोग भी बुखार की चपेट में हैं।

सूचना मिलने पर दहगवां स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव पहुंची है।

फिलहाल प्रशासन ने गांव में मेडिकल कैंप लगाने और घर-घर सर्वे के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से अपील है कि बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में दिखाएं और पानी उबालकर पिएं। वालाल इस संक्रमण को लेकर गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस