12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर- पत्नी के वियोग में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पत्नी को वापस बुलाने की लगाई गुहार

इस्लामनगर (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ला वाल्मीकि निवासी दीपक अपनी पत्नी रोशनी के वियोग में नगर पंचायत परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर वह लगातार अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया ताकि युवक सुरक्षित नीचे उतर आए। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की निगाहें पानी की टंकी पर टिकी रहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक अपनी पत्नी के अलग हो जाने से मानसिक रूप से परेशान था और उसे वापस बुलाने की मांग कर रहा था। काफी समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

फिलहाल मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं लोगों ने पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस