12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक की मौत, अंतिम संस्कार से पहले बवाल; पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप में तीन हिरासत में

बदायूं

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक की मौत, अंतिम संस्कार से पहले बवाल; पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप में तीन हिरासत में

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम कादरचौक में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर बाहरी लोगों द्वारा सड़क जाम कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12/13 जुलाई की रात ग्राम कादरचौक में रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हुई थी। घटना में हरिओम (30) पुत्र कृपाल सिंह समेत जोगेंद्र और रामानंद घायल हुए थे। उपचार के दौरान हरिओम की मौत हो गई। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पुलिस के मुताबिक अन्य जनपद से आए कुछ लोगों ने ग्रामीणों को उकसाकर सड़क जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।
इस मामले में थाना जरीफनगर पुलिस ने अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति से शांतिपूर्वक कराया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस