नूरपुर पिनौनी में नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन, महादेव टीम बनी विजेता
इस्लामनगर। क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी में आयोजित नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में महादेव टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जलंधर टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर तिलक राज, अरुण गुप्ता, हेमंत गुप्ता, विकास गुप्ता, सौरव दीक्षित, दीपू गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

