12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – संघटक राजकीय महाविद्यालयमें दीक्षोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता एवं विचार चर्चा आयोजित

सहसवान (बदायूं)।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय, सहसवान में दीक्षांत समारोह पूर्व दीक्षोत्सव के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं विचार चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना?”, “राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य”, “भारत सरकार के दो अच्छे कार्य” तथा “पिछले 10 वर्षों में चिकित्सा, कृषि, शिक्षा एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए विशिष्ट कार्य” जैसे विषयों पर निबंध लिखे और अपने विचार भी प्रस्तुत किए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के नाम विश्वविद्यालय को भेजे गए हैं।

प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारना तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।

प्रतियोगिता में शिवानी (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) ने प्रथम, सना (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा रानी (एम.ए. होम साइंस द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रत्नेश (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ. सौरभ नागर, डॉ. रजनी गुप्ता एवं डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. ब्रह्मस्वरूप, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सूर्य प्रताप गौतम एवं डॉ. टेकचंद सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में शौक मोहम्मद, नीतेश, सुमित कुमार सिंह, राजकुमार, करिश्मा सक्सेना, रिंकी, अर्पिता गांधी, फैज खान एवं सुहेल अख्तर सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने निबंध प्रस्तुत कर विचार साझा किए।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस