एसोसिएशन सहसवान की एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार सैयद तुफैल अहमद के आवास पर आयोजित की गई।
सहसवान (बदायूं) एसोसिएशन सहसवान की एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार सैयद तुफैल अहमद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने की, जबकि संरक्षक अतर सिंह एडवोकेट ने पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, योगेंद्र उपाध्याय सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उपस्थित पत्रकारों ने आपसी सहयोग और एकता बनाए रखते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में पत्रकार सैयद तुफैल अहमद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

