सहसवान। नगर के मुख्य राजमार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण, फल विक्रेताओं के ठेलों और अवैध टेंपो स्टैंड के कारण राजमार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन मुश्किल होता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। बड़े वाहनों के साथ-साथ दोपहिया चालकों और पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन आमने-सामने फंस जाने से लंबे समय तक यातायात बाधित रहता है।
नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अतिक्रमण के कारण राहगीरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि राजमार्ग से अवैध अतिक्रमण और टेंपो स्टैंड हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम जनता को जाम और असुविधा से राहत मिल सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
