बदायूं
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, बर्तन और नकदी चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी ओमकार पुत्र हरिराम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब आठ दिन पहले वह अपने मकान में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान नंदा पुत्र महेश ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित के अनुसार मकान से करीब 28 किलो पीतल के बर्तन, एक जोड़ी झाले, एक सोने का टीका, दो जोड़ी पायल तथा नगदी चोरी कर ली गई। घर लौटने पर ताला टूटा मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा नंदा पुत्र महेश के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
