4:05 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दुगरैय्या में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव।थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में गुरुवार देर रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है।पीड़ित परिवार के अनुसार अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 50 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई।गांव निवासी कल्लन पुत्र मौलाना असरार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि रात के समय अज्ञात चोर उनके मकान की छत के सहारे घर में दाखिल हुए।आरोप है कि चोरों ने घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए।शुक्रवार तड़के करीब चार बजे परिवार की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी का पता चला।
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई ।इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को भी सूचना दी गई थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस