4:06 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज के लाल मोहम्मद बिलाल ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

दातागंज। दातागंज नगर के मोहल्ला अरेला निवासी मोहम्मद बिलाल रहूफ अंसारी ने नीट परीक्षा में 16,373वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मोहम्मद बिलाल के पिता मोहम्मद रहूफ अंसारी पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता नदीम ताहिर शिक्षिका हैं। बिलाल की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। शुभचिंतक, रिश्तेदार और नगरवासी उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मोहम्मद बिलाल की सफलता पर बार एसोसिएशन दातागंज के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिलाल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस