4:06 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हिंदुस्तान ओलंपियाड में दातागंज का परचम, जिला टॉपर आब्यान झा व उपविजेता आदर्श कुमार सम्मानित

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कक्षा-1 के छात्र आब्यान झा, जिन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा आदर्श कुमार, जिन्होंने द्वितीय स्थान हासिल किया, को नकद धनराशि का चेक, पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले कक्षा-1 से कक्षा-12 तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भी प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता सहित परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस