12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कुंवर गांव

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का फोटो बिना अनुमति सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी अनुमति के बिना उसका फोटो अपने मोबाइल के सोशल मीडिया स्टेटस पर लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला और उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद महिला ने थाना कुंवरगांव पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस