बदायूं
कूलर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
केशव गुप्ता
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनूप पुत्र मुनेश अपने घर में मंगलवार को कूलर की मरम्मत कर रहा था।उसने बोर्ड में लगा कूलर का प्लग नहीं निकाला था इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।घटना लगभग तीन बजे की बताई जा रही है परिजनों लगभग चार बजे घर पर पहुंचे तो अनूप को कूलर से चिपका देख अफरातफरी मच गई जहां वह उसे तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अनूप की शादी करीब चार वर्ष पहले आंवला की पूजा से हुई थी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे एक छोटा लड़का और एक मासूम लड़की को छोड़ गया है। बताया जाता है कि पत्नी अधिकांश समय अपने मायके में रहती थी,जबकि हादसे के समय भी वह घर पर नहीं थी।
युवा बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

