11:09 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस की शांति व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बदायूं

उघैती पुलिस की शांति व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनज़र तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने श्रीकृष्ण पुत्र मोहनलाल, हरिकिशन पुत्र मोहनलाल तथा ओमवीर पुत्र परशुराम, तीनों निवासी ग्राम राजपुर, थाना उघैती, जनपद बदायूं को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस