12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान GNRF का वृक्षारोपण अभियान

‘पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है’ का दिया संदेश

बदायूं सिटी। पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य संदेश “पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है” रहा।

बदायूं नगर में अभियान के अंतर्गत नगर पालिका स्कूल, दरगाह बड़े सरकार-छोटे सरकार, शहीद स्थल, बड़ा कब्रिस्तान तथा ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित पेड़ बनाना है, ताकि देश को हराभरा और सुरक्षित बनाया जा सके। इस दौरान “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

इस अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के ज़िम्मेदार मोहम्मद साक़िब एवं क़ारी तौफ़ीक़ उपस्थित रहे। वहीं बड़े सरकार दरगाह के सज्जादा नशीन पीरज़ादा इनाम हुसैन, पीरज़ादा फरहान हुसैन, मोहम्मद दानिश तथा दरगाह की समस्त समिति के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और दावत-ए-इस्लामी इंडिया के दीनी एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।

आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले, गांव, विद्यालय और संस्थानों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हराभरा वातावरण मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस