12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

उमरे के मुबारक सफर से लौटे जाहिद अली का नूरपुर में भव्य इस्तकबाल

बदायूं/कादरचौक।

कादरचौक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी जाहिद अली के सऊदी अरब स्थित मक्का-मदीना की पवित्र उमरा यात्रा से सकुशल लौटने पर ग्रामवासियों ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जाहिद अली का स्वागत किया। शायरे इस्लाम आमिल सक़लैनी एवं वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने भी फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया।

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने कहा कि “अल्लाह तआला अपने मुकद्दस घर की हाजिरी हर मुसलमान को नसीब फरमाए।”

कार्यक्रम में चुन्नू प्रधान, इंतजार हुसैन (पत्रकार), हाफिज शाहरुल (इमाम मस्जिद), पूर्व प्रधान चुन्नू मियां, इकरार अली, सूफी जी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस