बदायूं
कादरचौक पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने गुरुवार को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनन्द पुत्र हेमकरन, निवासी ग्राम खिरिया रहलू, थाना अलापुर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना कादरचौक पर मु.अ.सं. 215/2026 के तहत धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
