7:22 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य ‘सनी भैया’ की पहल पर ग्राम जगत में बदली जा रहीं खराब स्ट्रीट लाइटें

बदायूं। ब्लॉक जगत के प्रमुख यादवेंद्र शाक्य उर्फ सनी भैया की पहल पर ग्राम जगत में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर पहले से लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी थीं, वहां नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जबकि आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त नई लाइटें भी लगाई जा रही हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय आवागमन में परेशानी होती थी। नई लाइटें लगने से गांव की गलियां रोशन होंगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य (सनी भैया) ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से बदलकर नई लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास कार्य इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.