3:24 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत, पिकअप की टक्कर से गई जान

बदायूं

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत, पिकअप की टक्कर से गई जान

केशव गुप्ता

म्याऊं/उसहैत। म्याऊं-उसहैत मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी से घर लौट रहे एक होमगार्ड की मौत हो गई। बताया जाता है कि होमगार्ड अपनी बाइक से ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस