7:40 pm Sunday , 26 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 148/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू उर्फ राजाराम पुत्र मलखान, सतेन्द्र पुत्र राजू उर्फ राजाराम तथा कौशिल्या पत्नी राजू उर्फ राजाराम, निवासी ग्राम नगरिया दुगानी, थाना उसहैत, जनपद बदायूँ शामिल हैं।
थाना उसहैत पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस