5:49 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, बेलाडांडी घाट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बदायूं

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, बेलाडांडी घाट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूं। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना दातागंज क्षेत्र के बेलाडांडी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुचारु यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, थाना प्रभारी दातागंज वेदपाल सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस