9:33 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – केबिल बॉक्स फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल, रात 10 बजे तक बहाली की उम्मीद

उझानी – केबिल बॉक्स फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल, रात 10 बजे तक बहाली की उम्मीद

उझानी-बदांयू 2 अगस्त।

भीषण गर्मी के बीच रविवार शाम उझानी बिजली घर में आए तकनीकी फाल्ट से आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम करीब 7 बजे बिजली घर पर लगा केबिल बॉक्स अचानक फुंक गया। केबिल बॉक्स में खराबी आते ही इससे जुड़े तीन फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। इससे टाउन 1, 3 और 4 समेत शहर के लगभग आधे हिस्से की बिजली गुल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक कर्मचारी HT केबिल की जोड़ाई और केबिल बॉक्स को ठीक करने में जुटे हैं।

इस संबंध में जेई ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। तकनीकी टीम लगातार जुटी हुई है। बिजली सप्लाई को रात 10 बजे तक सुचारू कर दिए जाने की संभावना है।

अचानक बिजली जाने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हुई। क्योंकि आज दिन में भी लोगों को बिजली सप्लाई टुकड़ों में मिली। इससे घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोग छतों व सड़कों पर हवा की तलाश में नजर आए। व्यापारियों को भी कारोबार ठप होने से नुकसान उठाना पड़ा।

बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत पूरी होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस