10:20 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पेड़ से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा कोहराम

बदायूं

पेड़ से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

बदायूँ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान शिवम (18) पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना हजरतपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर हजरतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस