सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, लोगों ने ली राहत की सांस।
उसहैत। नगर पंचायत उसहैत द्वारा आवारा छुट्टा गोवंशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित गौशाला/निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। नगर पंचायत के इस अभियान से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि नगर को छुट्टा गोवंशों से मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
