7:27 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – डॉ. राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पी.एम.एस. संघ की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. मोहित यादव बने सचिव

डॉ. राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पी.एम.एस. संघ बदायूँ की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. मोहित यादव बने सचिव

बदायूँ, 7 अगस्त।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पी.एम.एस.) बदायूँ की वर्ष 2026–27 की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को जिला चिकित्सालय (पुरुष) के सभागार में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मनोनीत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. नरेश पाल की देखरेख में कराया गया।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में 83 में से 75 चिकित्सकों ने मतदान किया। कुल 90.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे संगठन के प्रति चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक माना गया।

डॉ. राजेश कुमार वर्मा निर्विरोध बने अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका एवं साफ-सुथरी छवि को देखते हुए चिकित्सकों ने उन पर सर्वसम्मति से विश्वास जताया।

सचिव पद पर डॉ. मोहित यादव की जीत

सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में डॉ. मोहित यादव ने 38 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि डॉ. रश्मि दीप गंगवार को 36 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ और जीत का अंतर दो मत रहा।

नई कार्यकारिणी (2026–27)
अध्यक्ष: डॉ. राजेश कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष: डॉ. मोहम्मद तहसीन
उपाध्यक्ष: डॉ. नवनीत कुमार
उपाध्यक्ष (महिला): डॉ. श्रद्धा गंगवार
सचिव: डॉ. मोहित यादव
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. राजवीर गंगवार
वित्त सचिव: डॉ. शिव मोहन कमल बॉस
सम्पादक: डॉ. अवधेश राठौर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा, चिकित्सकों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी संकल्प व्यक्त किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. नरेश पाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस