7:27 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: बेखौफ चोरों ने आधा दर्जन नलकूपों को बनाया निशाना, किसानों में दहशत

बदायूं: बेखौफ चोरों ने आधा दर्जन नलकूपों को बनाया निशाना, किसानों में दहशत
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात पुलिस चौकी शहीद भगत सिंह खेड़ा नवादा क्षेत्र के गांव गुरुपुरी विनायक में बेखौफ चोरों ने आधा दर्जन नलकूपों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।
पीड़ित किसानों के अनुसार चोरों ने सुरेंद्र सिंह पटेल, प्रतिभान सिंह, अशोक कुमार, पोथीराम, हरवीर सिंह तथा सुरेंद्र सिंह (मास्टर) के नलकूपों के ताले और कुंडे तोड़कर अंदर रखे स्टार्टर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के दरवाजे टूटे मिले और सामान गायब था।
ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले पड़ोसी गांव भगवतीपुर में भी कई नलकूपों में चोरी हुई थी। उनका कहना है कि क्षेत्र में अब तक करीब 35 नलकूपों को चोर निशाना बना चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अधिकांश मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस