6:22 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भैंस चोरी के दौरान मालिक घायल, गोली लगने vs गिरने को लेकर विरोधाभासी बयान

उझानी-बदांयू 5 अगस्त।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ानरसिंहपुर में सोमवार रात भैंस चोरी के प्रयास के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान भैंस मालिक राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

परिजनों का आरोप है कि चोरी करने आए बदमाशों ने राजीव को गोली मार दी। वहीं पुलिस और डॉक्टर गोली लगने से इनकार कर रहे हैं।

राजीव की बेटी ने बताया कि रात करीब 2 बजे कुछ लोग घर में बंधी भैंस खोलकर ले जा रहे थे। शोर सुनकर पिता जाग गए और उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। बेटी का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

उझानी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजीव को चोट गिरने या मारपीट के कारण लगी है। मौके से किसी तरह का कारतूस या खोखा बरामद नहीं हुआ है। फिर भी आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है। गांव के कुछ लोगों का कहना है पुरानी रंजिश है, परिजनों में भी कोई कहता है गोली चली, कोई कहता है गोली की आवाज सुनाई दी। विरोधाभासी व्यान मामले को उलझा रहे हैं।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजीव को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से सैफई रेफर किया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के अनुसार चोट के निशान गनशॉट के नहीं लगते हैं।

फिलहाल पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। भैंस चोरी की घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस