1:36 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में हाईटेंशन तार टूटने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग।

बिल्सी में हाईटेंशन तार टूटने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग।

बिल्सी बदांयू 4 अगस्त।

बदायूं जिले के बिल्सी नगर में मंगलवार देर रात बाबा भट्टे के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां निकलीं और आग की लपटें उठने लगीं।

घटना के समय वहां से गुजर रहे नगर पालिका सदस्य पति सत्यपाल ने बताया कि खतरे को भांपकर उन्होंने तुरंत बाइक छोड़ दी और पीछे दौड़कर जान बचाई। उनके साथ अन्य वाहन चालकों ने भी वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान ले लिया।

तार गिरने के बाद काफी देर तक सड़क पर चिंगारियां और आग की लपटें उठती रहीं, जिससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर स्थिति नियंत्रित की।

बुधवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर जर्जर तारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुराने तारों को जल्द बदलने की मांग की है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस