4:22 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

कोई गम ना कोई चिंता” – सुरा के नशे में स्टेशन रोड पर अधनंगा पड़ा मिला युवक, मची अफरा-तफरी

उझानी-बदांयू 3 अगस्त।

सुबह-सुबह शराब के नशे में धुत्त होकर बीच सड़क पर लेटे एक युवक का वीडियो और तस्वीरें आज उझानी में चर्चा का विषय बनी रहीं। घटना उझानी के स्टेशन रोड की है, जहां सुबह करीब 6 बजे एक 30 वर्षीय युवक नशे में सड़क के बीचों-बीच लेटा मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पहले इधर-उधर गिरता-पड़ता नजर आया। फिर अचानक वह सड़क के बीच में ही लेट गया और “मस्ती में झूमने” लगा। सुबह का वक्त और सड़क पर कम भीड़ होने की वजह से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

लोगों ने कई बार युवक से नाम-पता पूछने की कोशिश की, लेकिन वह इतने नशे में था कि कुछ भी बता नहीं सका। उसके पास एक थैला भी रखा था, लेकिन उसे उसका भी होश नहीं था। युवक अधनंगी अवस्था में था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। माना जा रहा है कि पुलिस उसे थाने ले गई है, जहां उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर शराब के नशे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि “ऐसा नशा किस काम का, जिसमें अपना होश ही न रहे।” अगर यही घटना पीक आवर में होती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस