4:42 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ, 01 अगस्त। जनपद बदायूँ की नगर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर हो और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/ई) अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस