4:00 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

दोपहर में छाए काले बादल, तेज गरज के बाद भी नहीं हुई बारिश

बदायूं में मौसम ने ली अचानक करवट, दोपहर में छाए काले बादल, तेज गरज के बाद भी नहीं हुई बारिश

बदायूं। शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूप के बीच देखते ही देखते आसमान पर घने काले बादल छा गए, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंध गई।

कुछ देर तक तेज गर्जना के साथ बादल गरजते रहे, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश न होने से निराशा हाथ लगी।

मौसम के इस बदले मिजाज के चलते दिनभर लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। तेज धूप से बादलों तक का यह बदलाव चर्चा का विषय बना रहा, हालांकि बिना बारिश के ही बादल आगे बढ़ गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस