बदायूं, 31 जुलाई। जनपद बदायूं के ग्राम रियोनाई स्थित दिव्या योग साधना संघ, रियोनाई धाम में श्री योगीराज दिव्यानंद जी महाराज की जन्मस्थली पर दिव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात तथा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता योगीराज दिव्यानंद जी महाराज ने की, जबकि सुधांशु जी महाराज बौद्धिक वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। 30 जुलाई को यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवा के तहत डॉ. एन.एस. तोमर (दिल्ली), डॉ. अनूप मंडल (पश्चिम बंगाल) तथा डॉ. सुरेश (हरियाणा) द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया गया।
महोत्सव के सफल आयोजन में प्रेम सिंह यादव, अध्यक्ष ज्ञानेंद्र एडवोकेट, प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता तथा दिव्या नाम योग साधना संघ, रियोनाई धाम के महासचिव रामाशंकर शंखधार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर योगीराज दिव्यानंद जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया, जबकि आयोजन समिति की ओर से महोत्सव में शामिल सभी भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
banar
Creating image
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
